Dhanbad News : डुमरा रीजनल अस्पताल परिसर से कर्मी की बाइक चोरी

Dhanbad News : डुमरा रीजनल अस्पताल परिसर से कर्मी की बाइक चोरी

Dhanbad News : बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा रीजनल अस्पताल परिसर से गुरुवार को अस्पताल कर्मी जीवन कृष्ण चक्रवर्ती की जेएच 09 के 6601 नंबर की बाइक की चोरी हो गयी. वह चास कालापत्थर का निवासी है. प्रतिदिन बाइक से ड्यूटी करने रीजनल अस्पताल में डुमरा आता है. अस्पताल परिसर में बाइक खड़ी कर कार्यस्थल पर काम कर रहा था. उसी दौरान उसकी बाइक चोरी हो गयी. सूचना मिलने पर बाघमारा पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. कर्मी ने इसकी शिकायत बाघमारा पुलिस से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >