बच्ची को लेकर भाग रही महिला पकड़ायी, हिरासत में

इसीएल कुमारधुबी कोलियरी स्थित डिस्पेंसरी के पास हुई घटना

इसीएल कुमारधुबी कोलियरी स्थित डिस्पेंसरी के पास हुई घटना

चिरकुंडा.

चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमारधुबी कोलियरी स्थित डिस्पेंसरी के समीप से मंगलवार की शाम खेल रही एक डेढ़ साल की बच्ची को लेकर भाग रही एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर चिरकुंडा पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. महिला नशे की हालत में थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि डिस्पेंसरी के समीप छोटेलाल भुइयां की डेढ़ साल की नतनी घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान महिला पहुंची और उसे उठा कर कुमारधुबी स्टेशन की ओर भागने लगी. घर की महिलाओं ने उसका पीछा कर बच्ची को छुड़ाया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. चिरकुंडा पुलिस महिला को थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है. महिला कुछ बता नहीं पा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >