चलती ट्रेन से उतरने में महिला घायल

परिजन ने महिला को सदर अस्पताल में कराया भर्ती

धनबाद.

कामाख्या-रांची एक्सप्रेस के धनबाद स्टेशन से खुलने के बाद एक महिला चलती गाड़ी से उतरने के क्रम में घायल हो गयी. सूचना आरपीएफ उपनिरीक्षक मनीषा कुमारी मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला चोटिल हुई है तथा चल नहीं पा रही है. महिला ने बताया कि उसका नाम गीता देवी(50) है. वह गांधी रोड पुराना बाजार की रहने वाली है. वह सिलीगुड़ी से धनबाद आ रही थी. ट्रेन के खुलने पता चला कि गाड़ी धनबाद से खुल रही है. जल्दबाजी में गाड़ी से उतरने लगी, तभी पैर घूम गया. घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गयी. पीयूष कुमार मौके पर पहुंचा और महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >