महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया

मायके जाने को लेकर सविता का कुछ दिनों से अपने पति प्रमोद दान से विवाद चल रहा है.

धनबाद.

पति ने मायके जाने से मना किया तो विवाहिता ने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. विवाहिता सविता देवी (33) गोविंदपुर के तिलाबनी की रहने वाली है. परिजनों ने बताया कि मायके जाने को लेकर सविता का कुछ दिनों से अपने पति प्रमोद दान से विवाद चल रहा है. इसे लेकर रविवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद सविता ने गुस्से में घर के कमरे में फांसी लगाने का प्रयास किया. परिवार वालों की नजर पड़ने पर तत्काल उसे उतारकर एसएनएमएमसीएच ले गए. चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना सरायढेला पुलिस को दे दी है.

भूली में रेल लाइन पर मिला महिला का शव : धनबाद.

भूली स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर रविवार की शाम एक अज्ञात महिला का शव मिला है. ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने शव को जब्त कर जीआरपी को सौंप दिया है. जीआरपी ने शव को एसएनएमएमसीएच भेज मामले की जांच में जुट गयी है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पायी है.

शौचालय की टैंक में फंसी गाय को पशु प्रेमियों ने किया रेस्क्यू : धनबाद.

धनबाद रेलवे स्टेशन के पास शौचालय की क्षतिग्रस्त टैंक में फंसी एक गाय को रविवार को पशु प्रेमियों ने रेस्क्यू किया. रेलवे स्टेशन के पास उक्त टैंक में पिछले दो दिनों से गाय फंसी हुई थी. स्थानीय कुछ लोगों ने गाय को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए. बाद में लोगों ने पशुओं को रेस्क्यू करने वाली एनजीओ से संपर्क किया. मौके पर पहुंचे पशु प्रेमियों ने गाय को शौचालय के टैंक से निकाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >