झरिया.
मायुमं झरिया समृद्धि शाखा ने लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित राणी सती दादी मंदिर में रविवार को समर कैंप लगाया. मुख्य अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, मायुमं शाखा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, दादी मंदिर अध्यक्ष द्वारका गोयनका, विवेक लिल्हा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस बच्चों के लिए सीट एंड ड्रॉ, सलाद प्रतियोगिता हुई. सीट एंड ड्रा में भाव्या अग्रवाल व सलाद प्रतियोगिता में श्रेयांश अग्रवाल अव्वल रहे. पिग्गी बैंक सजाओ प्रतियोगिता श्रुति साव व श्रेशथा केसरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कैंप में बच्चों ने जमकर मस्ती की. मौके पर पूर्व अध्यक्ष विनीता लीला, अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव सीमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सोनिया झुनझुनवाला, कार्यक्रम संयोजक रीता अग्रवाल, वर्षा तुलस्यान, नेहा जालान, पीआरओ अर्चना अग्रवाल, प्रियंका करीवाल आदि थे.यह भी पढ़ें
मोहरीबांध में तार टूटा, लोग बाल-बाल बचे, आक्रोश
घनुडीह.
मोहरीबांध के समीप झरिया-बलियापुर मार्ग के पास रविवार को करंट प्रवाहित बिजली तार टूटने से लोग बाल-बाल बचे. तार की चपेट में आने से एक सूअर की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोग जमा हो गये और कुजामा प्रबंधन को बुलाने की मांग करने लगे. आउटसोर्सिंग कंपनी का काम बंद कराने की बात कही. इसके बाद कंपनी के अधिकारी पहुंचे और प्रबंधन से बात कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग शांत हुए. देर शाम मोहरीबांध व लालटेनगंज के लोग घनुडीह ओपी पहुंचे और बिजली बहाल कराने तथा प्रबंधन से सूअर पालक को मुआवजा दिलाने की मांग की. ओपी प्रभारी पवन कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि सुबह प्रबंधन से बात कर बिजली बहाल करायी जायेगी. इसके बाद लोग वापस लौटे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
