Dhanbad News : भाई, पति या पिता खोने वाले ही समझ पायेंगे अलग राज्य का दर्द : जयराम

Dhanbad News : भाई, पति या पिता खोने वाले ही समझ पायेंगे अलग राज्य का दर्द : जयराम

Dhanbad News : तोपचांची मानटांड़ मैदान में शनिवार को जयपाल सिंह मुंडा जयंती समारोह का आयोजन झारखंड आंदोलनकारी महासभा द्वारा किया गया. मुख्य अतिथि विधायक जयराम कुमार महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की कहानियां प्रदेश में लिखी जाये, तो किताबें कम पड़ जायेंगी. राज्य का दर्द वही समझ सकता है, जिसने राज्य निर्माण में पिता, पति या भाई खोया हो. उन्होंने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि सड़क से सदन तक जहां जरूरत पड़े, आंदोलनकारियों की आवाज बनकर उनके सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे. केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने विधायक को झारखंड आंदोलनकारी संगठन का कैलेंडर दे कर सम्मानित करते हुए कैलेंडर का लोकार्पण किया. विधायक को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि पेंशन व सम्मान की मांग को ले कर मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधिमंडल मिला जायेगा. मौके पर किशोर किस्कू, शिवशंकर शर्मा, बाल कृष्ण रजवार, रूपलाल महतो, शिवचरण मंडल, बालेश्वर दास, एरोन कश्यप, कुलदीप ठाकुर, द्वारिका प्रसाद महतो, सरजू महतो, सेवाराम महतो, गिरिधारी महतो, शमसुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >