Dhanbad News : अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागत

Dhanbad News : अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागत

Dhanbad News : अखिल भारतीय गायत्री परिवार के सौजन्य से शांति कुंज हरिद्वार से विश्व दर्शन को लेकर निकली दिव्य अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा झारखंड भ्रमण करने पहुंची. सुसज्जित रथ व गाजे-बाजे के साथ दिव्य अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा जामाडोबा से होते हुए सोमवार को सुबह झरिया कोयरीबांध, चिल्ड्रेन पार्क, चार नंबर होते हुए श्रीश्याम मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गयी. रथ यात्रा पहुंचने पर स्थानीय भक्तों ने कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया. पूजा-अर्चना कर भक्तों ने माथा टेक सुख-शांति व समृद्धि की मन्नतें मांगी. चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री यज्ञ व श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा 18 से 21 नवंबर तक संपन्न कराने के लिए विशेष प्रयोजन के साथ आठ महिला व पुरुषों की टोली शांतिकुंज हरिद्वार से धनबाद पधार चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >