Giridih News: नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत सह पदभार ग्रहण कार्यक्रम

Giridih News: उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने की अपील की. जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि हर कार्यकर्ता को उनका उचित सम्मान मिलेगा. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने व जनता की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही.

जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया का स्वागत सह पदभार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर जिला के विभिन्न प्रखंडों से काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस दौरान पूर्व विधायक सह कांग्रेस के जिला प्रभारी जय प्रकाश पटेल मुख्य रूप से उपस्थित थे.

कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान

मौके पर पार्टी नेताओं ने जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को और अधिक सक्रिय करने का संकल्प लिया. पूर्व विधायक श्री पटेल ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह के बेहतरीन कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि कोई भी पद कभी स्थायी नहीं होता. पार्टी ने सतीश केडिया को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है तो उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पार्टी गिरिडीह जिला कांग्रेस नयी ऊर्जा और जोश के साथ आगे बढ़ेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने की अपील की. जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि हर कार्यकर्ता को उनका उचित सम्मान मिलेगा. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने व जनता की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही.

ये थे मौजूद

मौके पर प्रदेश सचिव नरेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, नकुल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, लड्डू खान, निषाद अहमद, नदीम अख्तर, समीर राज चौधरी, पोरेशनाथ मित्रा, यश सिन्हा, विनीत भास्कर, विमल सिंह, सुखदेव सेठ, अनिमेश देव, अमित सिन्हा, अभिनंदन सिंह, मनोज राय, निजामुद्दीन अंसारी, मो. निजाम, धनंजय गोस्वामी, बरूण सिंह, अशोक निराला, नागेश्वर मंडल समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन धनवार प्रमुख गौतम सिंह ने किया. इससे पूर्व जिला प्रभारी जयप्रकाश पटेल को हजारीबाग जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >