धनबाद में शादी से पहले युवती के नाम से धमकी भरे पर्चे, तय हुई शादी टूट गई

Dhanbad News: धनबाद में शादी से ठीक पहले धमकी भरे पर्चे मिलने से 21 अप्रैल को तय विवाह अचानक टूट गया. युवती के नाम से गांव में फेंके गए पर्चों के बाद युवक के परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

धनबाद से भागवत दास की रिपोर्ट 

Dhanbad News: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड में शादी से ठीक पहले एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. युवती के नाम से गांव में फेंके गए धमकी भरे पर्चों के बाद 21 अप्रैल को तय शादी अचानक टूट गई. घटना से दोनों परिवारों में चिंता और गांव में हड़कंप का माहौल है.

धमकी भरे पर्चे मिलने से गांव में मचा हड़कंप

मामला धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड के आदिवासी बहुल केन्दुआटांड़ गांव का है. गांव के बीसीसीएल कर्मी शनिचर हांसदा के बेटे उपेंद्र हांसदा की शादी नारायणपुर थाना क्षेत्र के बौआ (गोकुला) गांव निवासी आरती मरांडी से 21 अप्रैल को तय हुई थी. दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से लेन-देन भी हो चुका था और शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं. इसी बीच शनिवार रात केन्दुआटांड़ और पड़ोसी गांव टेसराटांड़ में किसी शरारती तत्व द्वारा दर्जनों धमकी भरे पर्चे फेंक दिए गए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया. 

पर्चे में शादी नहीं करने की दी गई चेतावनी

पर्चे में उपेंद्र हांसदा को आरती मरांडी से शादी नहीं करने की चेतावनी दी गई थी और भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी लिखी गई थी. पर्चे में यह भी उल्लेख था कि युवती किसी और की है. हालांकि यह पर्चे किसने और किस उद्देश्य से फेंके, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है. गांव के लोगों का कहना है कि यह किसी युवक की शरारत, प्रेम प्रसंग या अन्य किसी कारण से जुड़ा मामला हो सकता है. 

शादी की पूरी तैयारी के बावजूद रिश्ता टूटा, दोनों परिवार परेशान

रविवार सुबह गांव में पर्चे मिलने के बाद युवक और उसके परिजनों में डर का माहौल बन गया, जिसके बाद उपेंद्र हांसदा के पिता ने अपने बेटे की शादी तोड़ दी. शादी के निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके थे और टेंट, डेकोरेशन, डीजे तथा रसोईयां तक की बुकिंग हो चुकी थी.अचानक शादी टूटने से दोनों परिवारों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है और अब दोनों पक्ष तय तिथि के लिए नए वर और वधू की तलाश में जुट गए हैं. 

यह भी पढ़ें: गुमला में सरहुल पर्व के बीच युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में मिला शव

यह भी पढ़ें: धनबाद में महिला के सड़ते शव के साथ पांच दिन फ्लैट में रहे परिजन, पुलिस ने किया बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >