Dhanbad News : डंपिंग के रास्ते में पड़ने वाले बागान को हटाने आयी अधिकारियों की टीम बैरंग लौटी

Dhanbad News : डंपिंग के रास्ते में पड़ने वाले बागान को हटाने आयी अधिकारियों की टीम बैरंग लौटी

Dhanbad News : लोयाबाद छह नंबर में कनकनी कोलियरी में संचालित रामअवतार आउटसोर्सिंग कंपनी के ओबी डंप के रास्ते की चौड़ीकरण करने के लिए राजेश चौहान के बागान को हटाने के लिए शुक्रवार को लोयाबाद पुलिस के साथ कनकनी कोलियरी व आउटसोर्सिंग अधिकारियों की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों के तेवर देख अधिकारी बैरंग लौट गये. दिन के करीब 12 बजे कोलियरी के प्रबंधक रोहित कुमार, सेफ्टी आफिसर नीतीश कुमार, अजीत कुमार अभियंता कुमार गौरव और आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी सुनील सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे. डंपिंग के रास्ते में पड़ने वाले राजेश चौहान के बागान को बिना सहमति के पेलोडर से हटाने का प्रयास, जिसका ग्रामीणों ने कडा विरोध किया. करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच जिच चला. उसके बाद पुलिस व अधिकारी लौट गये. राजेश चौहान की पत्नी फुलवती देवी का कहना था कि यदि बागान हटा दिया गया, तो भारी वाहन उसके घर के करीब से चलने लगेंगे. ग्रामीणों का कहना था कि बांसजोड़ा कोलियरी प्रबंधन द्वारा उनलोगों को बांसजोड़ा से ला कर यहां पर बसाया गया. अब कनकनी कोलियरी प्रबंधन उनलोगों को हटाना चाहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >