स्कूली बच्चों व महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बना सिंगड़ा में सड़क पर जल-जमाव

स्कूली बच्चों व महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बना सिंगड़ा में सड़क पर जल

महुदा. सिंगड़ा पंचायत के सिंगड़ा दास टोला के समीप रास्ते में भारी जल-जमाव स्कूली बच्चों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है.गांव के छोटे-छोटे स्कूली बच्चे जूता पहनकर पानी में जा नहीं सकते हैं. ऐसे में अभिभाकों को उन्हें गोदी में लेकर पार करना पड़ रहा है या फिर साइकिल या बाइक से बच्चों को उस जगह पर पार कर देना पड़ता है और तो और पूजा-पाठ के लिए उधर से गुजरने वाली महिलाओं को भी उसी गंदे पानी में उतरकर आगे मंदिर तक आना जाना पड़ रहा है. इसके कारण महिलाओं में जन प्रतिनिधि के प्रति काफी आक्रोश है. राहगीर व उस जल जमाव के समीप स्थित घर के लोग भी काफी परेशान है. अधिक बारिश होने पर पानी घर तक घुस जाता है.

समाजसेवी राजेंद्र महतो ने बताया कि यहां पर एक माह पूर्व ही इस पीसीसी का ढलाई हुआ है, जिस ठेकेदार ने इसे बनाया है. उसने आगे 5-6 फीट तक सड़क को ऊंचा कर दिया है, जिसके कारण अमित साव विजय साव व अन्य के घर के समीप काफी मात्रा में जल का जमाव हो जाता है. महिला प्रमिला देवी ने बताया कि उनलोगों की हो रही परेशानी के बारे में विधायक जी एवं मुखिया सूर्यकांत महतो को भी बताया गया परंतु उनलोगों ने सिर्फ आश्वासन ही दिया. गांव वालों की परेशानी पर कोई भी गंभीर नहीं दिख रहा है. इस संबंध में पंचायत के मुखिया सूर्यकांत महतो ने बताया कि काम तो गलत हुआ है और ग्रामीणों की परेशानी भी है. इसलिए इस समस्या का हल यथाशीघ्र निकालना होगा. इस समस्या का समाधान की मांग करने वालों में राजेंद्र साव, प्रमिला दवी, गीता देवी, कौशल्या देवी, सरिता देवी, सुजाता देवी, ललिता देवी, तारणी देवी, जोसना दवी, चोपली देवी, अजय, उमाकांत, पेम दास, विजय, संजय आदि शामिल हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Sweta Vaidya

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >