घटना स्थल पर उपस्थित सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव (फोटा प्रतीक पोपट)

वासेपुर में गैंगवार का नया दौर: बंटी की गिरफ्तारी और शानू खान पर फायरिंग के बीच क्या है पूरा कनेक्शन?

वासेपुर में फहीम खान के भाई सोनू खान पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई, 3 लोग घायल. स्थानीय लोग इसे बंटी खान की गिरफ्तारी से जुड़े गैंगवार का नतीजा मान रहे हैं, पुलिस जांच में जुटी है.

धनबाद. वासेपुर और आसपास के इलाके में पुराने आपराधिक विवादों के बीच सोमवार को भूली मोड़ के पास दिनदहाड़े फायरिंग की घटना हुई. अपराधियों ने फहीम खान के भाई शानू खान को निशाना बनाकर गोली चलायी. घटना में शानू खान के अलावा युवक सद्दाम और एक महिला के घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी.

फायरिंग की घटना के बाद इसे 14 सितंबर को प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता से पकड़कर धनबाद लाये जाने और उसके बाद वासेपुर में पुलिस द्वारा परेड कराये जाने की घटना से जोड़कर चर्चा की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने दोनों घटनाओं के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

ये भी पढ़ें: धनबाद में बड़ा गैंगवार? भूली मोड़ पर फहीम खान के भाई सानू समेत 3 लोगों को मारी गोली

14 सितंबर की घटना के बाद शुरू हुई चर्चा

जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता से पकड़कर धनबाद लाया गया था. इसके बाद पुलिस उसे वासेपुर क्षेत्र में लेकर गयी थी. पुलिस सुरक्षा के बीच बंटी खान को इलाके में घुमाये जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे थे.

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि इस दौरान फहीम खान के कुछ परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध के दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई थी. हालांकि, इस घटनाक्रम के संबंध में उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुलिस ने किसी तरह के सीधे विवाद या उसके बाद हुई फायरिंग के संबंध की पुष्टि नहीं की है.

भूली मोड़ के पास शानू खान पर फायरिंग

सोमवार को भूली मोड़ के पास शानू खान पर अचानक फायरिंग की गयी. बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चलायी. फायरिंग होते ही आसपास के इलाके में भगदड़ मच गयी. गोली लगने से शानू खान, सद्दाम और एक महिला के घायल होने की सूचना है.

इलाजरत शानू खाना (फोटा प्रतीक पोपट)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोखा बरामद किया है. इससे कई राउंड फायरिंग किये जाने की बात सामने आ रही है. घायलों की स्थिति और इलाज से संबंधित विस्तृत जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है.

सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान का प्रयास

फायरिंग के बाद पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शानू खान को निशाना बनाने के पीछे वास्तविक कारण क्या था.

घटना के बाद वासेपुर और भूली मोड़ इलाके में पुलिस की गतिविधियां बढ़ायी गयी हैं. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस ने संबंध की पुष्टि नहीं की

शानू खान पर फायरिंग के बाद स्थानीय स्तर पर इसे बंटी खान की गिरफ्तारी और 14 सितंबर को वासेपुर में करायी गयी पुलिस परेड से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, यह फिलहाल स्थानीय चर्चा तक सीमित है. पुलिस ने दोनों घटनाओं के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की पुष्टि नहीं की है.

घटना स्थल से साक्ष्य जुटाती पुलिस (फोटा प्रतीक पोपट)

पुलिस का कहना है कि फायरिंग की घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही घटना की वजह और हमलावरों की भूमिका स्पष्ट होगी. लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और बिना पुष्टि किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की अपील की गयी है.

ये भी पढ़ें: धनबाद के बाघमारा में 37 बूथों का स्थान बदलने की तैयारी, जानें किन मतदाताओं की बढ़ेगी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj ambasta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >