धनबाद: वासेपुर में फल-ड्राईफ्रूट की दुकान में लगी आग, देखते ही देखते दूसरी दुकान भी राख

धनबाद के वासेपुर आरा मोड़ पर फल और ड्राईफ्रूट की दो दुकानों में भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.

वासेपुर आरा मोड़ के पास शनिवार देर रात फल और ड्राईफ्रूट की दुकान में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पास की एक अन्य दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. अग्निकांड में दोनों दुकानों में रखे फल, ड्राइफ्रूट समेत अन्य सामान जलकर राख हो गये. दुकानदार ने पांच लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जतायी है.

काफी मशक्कत के बाद बुझायी गयी आग

यह घटना वासेपुर आरा मोड़ स्थित वसीम फल वाले की दुकान में हुई. शनिवार देर रात दुकान बंद थी. इसी दौरान दुकान से आग की लपटें उठतीं देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार और दमकल विभाग को दी.

सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक आग ने पास की दूसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया था. दोनों दुकानों में रखे सामान काफी हद तक जल चुके थे. आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गयी.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

आग लगने के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि, आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण विस्तृत जांच के बाद ही सामने आने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में बिजली के तारों और दुकानों की विद्युत व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratik popat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >