धनबाद के निरसा में वार्ड सदस्य के पति की कुल्हाड़ी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के वार्ड सदस्य सोनामुनी मरांडी के पति रूपलाल मरांडी की अज्ञात हमलावर ने घर के किचन में घुसकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी.

सुरेश पासवान की रिपोर्ट

मुगमा. निरसा थाना क्षेत्र के साहेबडांगाल बस्ती में मंगलवार की अहले सुबह लगभग 5.30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने वार्ड सदस्य सोनामुनी मरांडी के पति रूपलाल मरांडी (57) को किचन घर में घुसकर कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में भय व दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही निरसा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

कैसे घटी घटना

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सोनामुनी मरांडी ने कहा कि सुबह हम दोनो सो कर उठकर घर के पीछे बना किचन घर में गये. मेरी तबियत ठीक नहीं रहने के कारण हम पुन: सोने चले गए. मेरे पति चुल्हा जलाने लगे. आधे घंटा बाद मेरी बहन बुधनी हेम्ब्रम गई तो देखा की खून से लतपत रूपलाल मरांडी गिरा हुआ है. वह चिल्लाते हुई घर में आई. जब हमलोगों ने वहां गया तो देखा कि उसके सर पर कई जगह गंभीर चोट है उसी जगह खुन से सना कुल्हाड़ी भी पड़ा है. हमलोगों ने उसे उठाकर पास के निजी अस्पताल ले गए. जहां उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद हमलोग उसे घर ले आये और इसकी सूचना पुलिस को दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है. मृतक का एक पुत्र व एक पुत्री है. पुत्र बाहर में पढ़ रहा है.

ग्रामीणों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का किया मांग

इस हृदयविदारक घटना के बाद बस्ती में लोगों की भीड़ जुट गई थी. लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Sweta Vaidya

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >