दो चरणों में होगा मतदाता पुनरीक्षण : बीडीओ

बीएलओ व सुपरवाइजरों के साथ की बैठक

बीएलओ व सुपरवाइजरों के साथ की बैठक

बलियापुर.

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी विधानसभा सिंदरी सह बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा द्वारा मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर के साथ बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की. इस दौरान बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार एक जुलाई 2024 के अर्हता तिथि मानते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किए जाने की जानकारी दी. पुनरीक्षण कार्यक्रम दो चरणों में विभाजित किया गया है. प्रथम चरण में पूर्व प्री रिवीजन एक्टिविटीज के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर 25 जून से 24 जुलाई 2024 तक मतदाताओं का सत्यापन करने तथा एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाताओं का निबंधन बीएलओ द्वारा प्रपत्र 6 के माध्यम से करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >