एसएसएलएनटी की छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

रैली को नगरनिगम के आयुक्त रविराज शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

धनबाद.

एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली. इसका नेतृत्व कॉलेज की प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी ने किया. रैली को नगरनिगम के आयुक्त रविराज शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इसमें बड़ी संख्या में डिग्री कॉलेज, बीएड विभाग, एनसीसी कैडेट्स, एमए एजुकेशन विभाग की छात्राओं ने हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने हाथों में प्लेकार्ड और बैनर ले रखा था. इस पर मतदान के लिए आम लोगों को जागरूक करने वाले संदेश लिखे गये थे. रैली में प्रो इंचार्ज दो डॉ सुमिता तिवारी, बरसर डॉ शोभा सरिता, परीक्षा नियंत्रक डॉ कविता धीरे, परीक्षा नियंत्रक दो डॉ सुनीता हेंब्रम तथा सभी शिक्षकगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >