Dhanbad News : कुत्ते का जूठा प्रसाद खाने की आशंका से रैबीज इंजेक्शन लेने पहुंचे ग्रामीणों ने सीएचसी में किया हंगामा

Dhanbad News : कुत्ते का जूठा प्रसाद खाने की आशंका से रैबीज इंजेक्शन लेने पहुंचे ग्रामीणों ने सीएचसी में किया हंगामा

Dhanbad News : उत्कमित उच्च विद्यालय लोधरिया, टुंडी में सरस्वती पूजा के बाद हुए प्रसाद वितरण में कुत्ता का जूठा प्रसाद खाने की आशंका से लगभग दो सौ से अधिक ग्रामीण सशंकित हैं. इसको लेकर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी रैबीज इंजेक्शन लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. लोगों के बनिस्पत इंजेक्शन की संख्या कम होने के कारण सीएचसी में अफरातफरी मच गयी. गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए मेन गेट को बंद कर दिया. बाद में फिर खोला गया. बताया जाता है कि विद्यालय परिसर में हुई सरस्वती पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया था. उसी में से किसी ने बताया कि आवारा कुत्ते ने प्रसाद को जूठा कर दिया है. उसी बात को लेकर लोगों में भय समा गया. हालांकि किसी ने कुत्ते को जूठा करते देखा नहीं था. लोगों ने चिकित्सा विभाग से संपर्क किया और रैबीज इंजेक्शन देने की मांग की.

दो दिनों में 80 लोगों ने लिया रैबीज का वैक्सीन

इस संबंध में ग्रामीण विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को लोधरिया उपकेंद्र में कैंप लगा कर 30 लोगों को रैबीज इंजेक्शन दिया गया है, वहां बड़ी मुश्किल से नेट काम कर रहा था. बुधवार को और 50 लोगों को इंजेक्शन दिये जाने की बात कही गयी थी, इसलिए लोग पहुंचे, लेकिन काम स्लो होने के कारण लोगों ने हंगामा किया. इधर, चिकित्सा प्रभारी डॉ श्रवण कुमार ने बताया कि वैक्सीन की कमी से हमलोग जूझ रहे हैं. अचानक इतने लोगों के लिए रैबीज वैक्सीन की व्यवस्था में हमलोग लगे हुए हैं. बुधवार को भी 50 वैक्सीन उपलब्ध कराया गया. हॉस्पिटल में तीन डॉक्टर डॉ सोनी, मुखर्जी और विजय वर्मा उपलब्ध हैं, पर नेट स्लो चल रहा है. उसके कारण लोगों ने शोरगुल किया. हल्ला से समस्या का समाधान नहीं होगा.

क्या कहती हैं प्रधानाध्यापिका

कुत्ता के जूठन प्रसाद के संबंध में उउवि लोधरिया की प्रधानाध्यापिका जहांआरा ने बताया कि ग्रामीणों ने पूजा की थी. उसमें स्कूल प्रबंधन की कोई भूमिका नहीं है.

ग्रामीणों ने कहा

लोधरिया के ग्रामीण विक्रम भारद्वाज और बीआरपी मनोज कुमार ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी स्कूल में पूजा की गयी थी. पूजा स्कूल की थी, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उसमें सहयोग भी किया था और प्रसाद ग्रहण भी किया था. ग्रामीणों ने भी प्रसाद लिया था. कुत्ता का जूठन हुआ था कि नहीं, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन लोग भयभीत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >