रिमझिम बारिश, हंसी-ठिठोली और सावन का रंग, विकास नगर वीमेंस ग्रुप की सखियों ने मनाया उत्सव

धनबाद के जगजीवन नगर में विकास नगर वीमेंस ग्रुप ने सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। महिलाओं ने नृत्य, संगीत और खेलों के साथ सावन की खुशियां साझा कीं।

रिमझिम बरसतीं बूंदें, रेट्रो सावन थीम पर सजा मंच और पारंपरिक परिधानों में सजीं-धजीं सखियों की खिलखिलाहट, शनिवार को जगजीवन नगर स्थित मंडपम हॉल में आयोजित सावन मिलन समारोह में कुछ ऐसा ही मनमोहक नजारा दिखा. सावन की मस्ती, संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये. महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य के बीच सावन की खुशियों को साझा किया.

सावन प्रकृति के शृंगार और उमंग का महीना

रागिनी सिंहसमारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह ने किया. उन्होंने सभी को सावन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन प्रकृति के शृंगार और उमंग का महीना है. इस मौसम में जहां चारों ओर हरियाली छा जाती है, वहीं महिलाएं सोलह शृंगार कर अपनी खुशियां एक-दूसरे से साझा करती हैं. ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल और सामाजिक सौहार्द को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाते हैं.

गणेश वंदना ‘एकदंताय’ पर बेटियों का मोहक नृत्य कार्यक्रम की समन्वयक प्रियंका उपाध्याय, सीमा राय और उनकी टीम ने सभी सखियों का स्वागत किया. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत बेटियों ने गणेश वंदना ‘एकदंताय’ पर मोहक नृत्य से की.

इसके बाद पूनम झा ने ‘खइके पान बनारस वाला’ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. नीलू और प्रमिला अरोड़ा ने पंजाबी गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर समारोह में पंजाबी तड़का लगाया और उपस्थित महिलाओं को भी ताल से ताल मिलाने पर विवश कर दिया.

मनोरंजक खेलों का सखियों ने लिया आनंद

समारोह में हाउजी समेत कई मनोरंजक खेलों का भी आयोजन हुआ, जिसका महिलाओं ने जमकर आनंद लिया. सावन की पारंपरिक उमंग और आधुनिक मनोरंजन के इस संगम ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया. मौके पर पार्षद मीनाक्षी सिंह, लोपामुद्रा पांडे, पूजा, सरोज, रीना, चंदा, बबली, रीता, अर्चना, बिंदु, नूपुर समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं. मंच संचालन प्रियंका उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीमा राय ने किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satya raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >