Dhanbad : पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा : मथुरा

Dhanbad : पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा : मथुरा

Dhanbad : बांसकपुरिया में संचालित पेमिया-ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस दौरान वन विभाग के कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही. अतिथियों व उपस्थित लोगों ने 100 फलदार पौधे लगाये. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है. डीएफओ विकास पालिवाल ने कहा कि धनबाद पर्यावरण के क्षेत्र में अव्वल रहे. चारो ओर हरियाली हो. मौके पर बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार सिंह, वन विभाग के एसीएफ एके मंजुर, दीपक कुमार, विद्यालय के निदेशक दिनेश महतो, प्राचार्य रूपेश कुमार, राधेश्याम गोस्वामी, मनोज कुमार महतो, चंडी चरण, दयाल महतो, जनक लाल, बसंत महतो, सुमित महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >