Dhanbad News : ग्राम पंचायत महुदा में पेंशनधारियों का हो रहा भौतिक सत्यापन

Dhanbad News : ग्राम पंचायत महुदा में पेंशनधारियों का हो रहा भौतिक सत्यापन

Dhanbad News : ग्राम पंचायत महुदा में सोशल ऑडिटर टीम सदस्य नरेंद्र महतो द्वारा केंद्र प्रायोजित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. इसके तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना आदि के लाभुकों का सामाजिक अंकेक्षण किया जा रहा है. शिविर में भारी संख्या में बुजुर्ग महिला व पुरुष पहुंचे. मौके पर मुखिया बदरूद्दीन अंसारी, जमील अख्तर, मनीष आनंद, फिरोज अंसारी, तनवीर आलम, सरफराज अंसारी, आरीफा खातून, कनिज फातमा, फातिमा खातून, हसीना बानो, कसीदा खातून, सफा अंजुम, निकहत परवीन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >