पुलिस ने 10 किमी खदेड़ कर पकड़ा स्कॉर्पियो, चालक को फटकार

महुदा में भाग रहा वाहन पकड़ाया

फुलारीटांड़

. तलगड़िया (चास) में तिलकोत्सव में भाग लेकर सोमवार की देर रात वापस गिरिडीह लौटने के क्रम में सिनीडीह चौक के पास पुलिस ने घेराबंदी कर स्कार्पियो की तलाशी ली. पुलिस ने वाहन मे सवार लोगों को फटकार लगायी. बताया जाता है कि तेलमोचो ब्रिज के पास महुदा पुलिस ने जांच के क्रम में रोकने का इशारा किया, मगर चालक तेज रफ्तार से भागने लगा. पुलिस को संदेह पर होने पर लगभग 10 किमी पीछा कर मधुबन थाना क्षेत्र के सिनीडीह चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा. पुलिस ने सभी लोगों की जांच पड़ताल की. वाहन के नहीं रुकने के कारण पुलिस ने जम कर फटकार लगायी फिर एक घंटे बाद चेतावदी देकर छोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >