Dhanbad News: उवि मुगमा व उउवि कालीमाटी की टीम बनी विजेता

Dhanbad News: प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Dhanbad News: एग्यारकुंड प्रखंड के प्रभात स्टेडियम में सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रमुख संगीता महतो, बीडीओ मधु कुमारी, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, उप प्रमुख बिनोद दास ने किया. इसमें विजेता उवि मुगमा व उपविजेता नंदलाल इंस्टीट्यूशन चिरकुंडा रहा. मवि में उमवि कालीमाटी की टीम विजेता व मवि केसरकुराल उपविजेता रहा. अतिथियों ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र व जर्सी प्रदान किया. जिप सदस्य गुलाम कुरैशी ने दोनों विजेता टीम निजी मद से फुटबॉल, जर्सी व अन्य खेल सामग्री देने की घोषणा की. मौके पर मुखिया शिखा कुमारी नाग, रीता रवानी, बीआरसी अशोक कुमार पाल, प्रमोद कुमार झा, कार्तिक महतो, विमल रवानी, रहमान अंसारी, मुकेश कुमार महतो, पंकज सिंह, शिव सागर, तापस पाल, विनीत सिंह, प्रमोद कुमार झा, संदीप सिन्हा प्रदीप पंडित आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खब�� समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >