Dhanbad News: निरसा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी दास की अध्यक्षता में हुई. मौके पर बीडीओ इंद्र लाल ओहदार, सीओ विक्रम आनंद, अन्य विभागों के पदाधिकारी व पंसस मौजूद थे. बैठक शुरू होते हुए सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. सदस्यों ने पंस की बैठक सिर्फ खानापूर्ति बन रह गयी है. विभाग पदाधिकारी नहीं आकर अधिकारी को भेज देते हैं. सहकारिता व विद्युत विभाग के पदाधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर शो-कॉज किया गया.
ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग
बैठक में बिजली, पेयजल व स्वच्छता विभाग, बाल विकास विभाग सहित अन्य विभाग के कई मुद्दे उठे. माड़मा पंचायत में 16 पानी टंकी अपूर्ण रहने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की गयी. भीषण गर्मी को देखकर टैंकर से जलापूर्ति की मांग की गयी. इस पर बीडीओ ने कहा कि एमपीएल से चार, इसीएल दो तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से दो समेत कुल आठ टैंकर से निरसा प्रखंड में जलापूर्ति की जायेगी. निरसा में ट्रामा सेंटर शीघ्र चालू करने की मांग की. मौके पर उप प्रमुख उमा देवी, अर्जुन भुंइया, पायल कुमारी, रमेश चक्रवर्ती, चंद्र मोहन मोदी, रोहित दास, अमन चौरसिया, जावेद अंसारी, हीरालाल सिंह, चुन्नी देवी आदि थे.
