Dhanbad news: कार व हाइवा की टक्कर के बाद पुटकी मोड़ पर हंगामा, जाम

Dhanbad news: पुलिस ने आकर मामला शांत कराया

Dhanbad news: धनबाद जिले के पुटकी मोड़ स्थित प्रभु महतो चौक पर गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हाइवा और कार की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हुआ. जानकारी के अनुसार भागाबांध की ओर से एक हाइवा केंदुआ की ओर जा रहा था, तभी बोकारो की ओर से आ रही एक आल्टो कार की हाइवा से टक्कर हो गयी. घटना से आक्रोशित कार पर सवार युवकों ने हाइवा पर चढ़ कर उसके चालक की पिटाई कर दी. पुटकी के स्थानीय लोगों ने मामले में हस्तक्षेप कर हाइवा चालक को बचाया. इस दौरान सड़क पर जाम लग गया. भीड़ के बीच मौका देख हाइवा चालक फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुटकी पुलिस ने मामले को शांत कराया और सड़क को जाम हटवाया. मौके पर पुटकी थाना के एसआइ मदन चौधरी, बाबुधन सोरेन, एएसआइ उपेंद्र यादव, विकास कुमार दल बल के साथ मौजूद थे. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >