भूली. भूली इ-ब्लॉक सेक्टर पांच स्थित पानी टंकी के पास शनिवार को एक ज्वेलरी दुकान में लोगों ने जमकर हंगामा किया. लोगों ने दुकान संचालक पर गलत तरीके से सोना खरीदने का आरोप लगाया. हंगामे के बीच दुकान संचालक ने दुकान बंद कर दी. सूचना मिलने पर भूली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दुकान बंद मिलने पर पुलिस संचालक के घर पहुंची और मामले की जानकारी ली.
4500 रुपये में झुमका खरीदने की बात कही
पूछताछ के दौरान दुकान संचालक ने पुलिस को एक कान का झुमका 4500 रुपये में खरीदने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस टीम ने उसे पूछताछ के लिए भूली ओपी बुलाया. हालांकि, दुकान संचालक ओपी नहीं पहुंचा.
ये भी पढ़ें: BBMKU में आउटसोर्सिंग टेंडर के खिलाफ आजसू छात्र संघ का प्रदर्शन, कुलपति का पुतला फूंका
इधर, घटना को लेकर अब तक भूली ओपी में किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
