झरिया में यूको बैंक का नया ग्राहक सेवा केंद्र खुल गया है. उद्घाटन के अवसर पर केंद्र पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही लोगों के आवेदन लिए गए. दर्जनों लोगों ने शिविर में भाग लेकर बैंकिंग और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया.
ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से अब स्थानीय लोगों को खाता खोलने, जमा-निकासी, पेंशन, डीबीटी और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. बैंक अधिकारियों ने बताया कि केंद्र के माध्यम से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधा मिलेगी,. कार्यक्रम में बैंक कर्मी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे.
