Dhanbad News : सड़क दुर्घटना में घायल कतरास के दो युवकों की इलाज के दौरान मौत

Dhanbad News : सड़क दुर्घटना में घायल कतरास के दो युवकों की इलाज के दौरान मौत

Dhanbad News : कतरास के चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर डिगवाडीह 10 नंबर से 3 सितंबर को गणेश पूजा देखकर लौट रहे थे. डिगवाडीह से लौटने के क्रम में लोयाबाद हटिया मोड के निकट अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें चारों युवक घायल हो गये थे. चारों को घायलावस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया था. उनमें दो की हालत गंभीर थी. एक युवक मन्नू तिवारी की मौत शनिवार को अस्पताल में हो गयी, जबकि दूसरे घायल युवक छोटू रविदास की मृत्यु सोमवार को एसएनएमएमसीएच से रांची रिम्स ले जाने के क्रम में हो गयी. कतरास में एक साथ दो युवकों की मौत से परिवार के साथ-साथ मोहल्ले के लोग मर्माहत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >