Dhanbad News: डिगवाडीह में दो पक्षों मारपीट, पांच घायल

Dhanbad News: दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

Dhanbad News: डिगवाडीह बालू लाइन में बुधवार की देर रात मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गये. इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे खिलाफ जोड़ापोखर थाना में गुरुवार को शिकायत की है. प्रथम पक्ष के अजय पासवान ने थाना में शिकायत कर कहा है कि वह अपने पुत्र के साथ घर लौट रहा था, तभी रास्ते में आकाश साव, उसका भाई विकास साव, रवि कुमार साव जियो टॉवर के निकट शिबू, ओमप्रकाश एवं भोला डोम के साथ जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज कर रहे थें. जब हम बीच-बचाव करने गये तो आकाश एवं विकास ने लोहे का रड व चाकू से उन पर हमला कर दिया. उसमें उसका सिर फट गया. वहीं आकाश के भाई ने उसके पेट व सीने पर चाकू से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. जब घटना की खबर पाकर परिजन वहां पहुंचे तब आरोपियों ने मिलकर उसके भाई पवन कुमार पासवान पर रड से हमला कर उसका दाहिना हाथ तोड़ दिया, जबकि इस घटना में उसकी पत्नी रेशमा देवी व भोला डोम भी चोटिल हो गये.

दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत

दूसरे पक्ष के आकाश कुमार साव ने शिकायत कर कहा है कि वह डिगवाडीह बीसीसीएल कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश वर्मा से अपने कर्ज की राशि 36 हजार रुपये मांगने गया था. तभी वह गाली गलौज व धक्का मुक्की करने लगा. इसी क्रम में शिव प्रकाश वर्मा ने उसके छोटे भाई विकास कुमार साव पर रड से वार कर दिया. उसमें उसका दाहिना हाथ टूट गया. जब हम अपने भाई को साथ लेकर वहां से घर वापस आ गये, तो रात में भोला डोम, गोगा पांडेय एवं अजय पासवान के परिजन उसके घर पहुंच कर दरवाजा खटखटाने लगे. जब हमलोग घर से बाहर निकले तो सभी ने मिलकर उनलोगों के साथ मारपीट करने लगे. जाते वक्त शिव प्रकाश वर्मा व गोगा पांडेय ने कहा कि यदि दोबारा पैसा की मांग की, तो गोली मार देंगे. इस घटना में घायल सभी लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी चासनाला भेजा है. इधर, दोनों पक्षों की शिकायत पर जोड़ापोखर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस संबंध में जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है. जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >