Dhanbad News: रखे कोयला के बंटवारे को ले दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

Dhanbad News: रखे कोयला के बंटवारे को ले दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भूलन बरारी पीओ कार्यालय के निकट रखे गये कोयले के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में सोमवार को मारपीट हो गयी. उसमें जितेंद्र नोनिया नामक युवक घायल हो गया. घटना के बाद जितेंद्र के परिजनों ने जोड़ापोखर थाना में आकाश नोनिया और उसके समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है. घायल जितेंद्र ने बताया कि कोयला जलावन के लिए रखे थे, तभी आकाश ने कोयला को अपना बता कर मारपीट पर उतारू हो गया. एक युवक ने कोयला चला कर सिर पर मार दिया. उसमें उसका सिर फट गया. पुलिस ने घायल जितेंद्र को इलाज़ के लिए चासनाला भेज दिया. जोड़ापोखर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >