Dhanbad News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक को लगा तीर

Dhanbad News: राजगंज के सोनदाहा गांव के पास हुई घटना, कई घायल

Dhanbad News: जमीन विवाद को लेकर रविवार की देर शाम राजगंज के सोनदाहा गांव में दो गुटों के भिड़ंत हो गयी. घटना में कई लोग घायल हो गये. विनय कुमार महतो (25) के छाती पर तीर लग गयी है. वहीं शंभु महतो (शक्ति चौक निवासी) तथा अरुण कुमार महतो (सोनदाहा) का सर फट गया. जयराम महतो व मोहन महतो भी जख्मी हैं. परिजनों ने विनय सहित अन्य घायलों को राजगंज के एक निजी नर्सिंग होम लाया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद सभी को राजगंज पुलिस ने एंबुलेंस से एसएनएमसीएच भेजा. एसएनएमएमसीच से घायल विनय को रिम्स रेफर किया गया है.

कैसे हुई घटना

बताया जाता है कि घटना जमीन विवाद को लेकर हुई. दोनों पक्ष जमीन अपना दावा कर थे. अचानक रविवार को एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर काम करने तथा दूसरे पक्ष द्वारा काम रोकने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. किसी ने तीर चला दिया, जो विनय के छाती पर लगी. पथराव में कई लोग जख्मी हो गये. पुलिस घायलों व उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है. सोनदाहा के सहदेव महतो के पुत्र घायल जयराम महतो ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि सुरेंद्र हेंब्रम व धीरेन्द्र हेंब्रम और उनके परिजनों पर मारपीट करने व जमीन कब्जा करने संबंधी गंभीर आरोप लगाया है. राजगंज थानेदार अलिशा कुमारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई. घायलों को इलाज के लिए भेज गया है. घटना की जांच चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >