पुटकी खटाल में दो पक्ष भिड़े, महिला समेत दो घायल

सोमवार व बुधवार को हुई घटना

पुटकी.

पुटकी थाना क्षेत्र के पुटकी दस नंबर खटाल में सोमवार को देर रात हुई मारपीट की घटना में शामिल दोनों पक्षों में बुधवार की रात को पुनः भिड़ंत हो गयी. इस घटना में दिनेश यादव की पत्नी अनिता देवी और पुत्र नीतीश यादव घायल हो गये. इसकी सूचना मिलने पर पुटकी थाना के एसआइ दिलीप पाल, एएसआइ बुद्धि नारायण, बितिया मरांडी, अमित कुमार, तपेश्वर पासवान घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. घायल को पुटकी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. पुलिस जांच कर रही है.

मरीज की मौत के बाद निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा : धनबाद.

बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ाफाटक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजन चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे. गजुआटांड़ निवासी वृद्ध महिला सुनैना देवी की कमर में फ्रैक्चर आने के बाद 17 जून को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि भर्ती कराने के बाद लंबे समय तक महिला को ऑपरेशन के लिए लटकाए रखा. 24 जून को ऑपरेशन किया गया. इसके बाद मरीज को पेट फुलने की समस्या होने लगी. इस संबंध में चिकित्सकों को जानकारी देने के बावजूद इलाज नहीं किया गया. बुधवार को महिला की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >