Dhanbad News: प्रिंस खान के दो गुर्गे हथियार समेत गिरफ्तार
Copied link
गुप्त सूचना के आधार पर गोधर के पास पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को पकड़ा.
केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर के पास सोमवार को पुलिस ने फरार अपराधी प्रिंस खान के दो गुर्गों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया.
थाना में रख कर हो रही है पूछताछ
फिलहाल दोनों आरोपियों को थाना में रखकर गहन पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं. वहीं दोनों से कई थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है. उनसे कुछ जानकारी मिली है, अब उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
लोकल नेटवर्क को तोड़ने के फिराक में पुलिस
हाल ही में सैफी की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस लगातार सक्रिय है और प्रिंस खान के नेटवर्क को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. इसी क्रम में लोकल स्तर पर जुड़े लिंक को तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तार दोनों गुर्गों की पहचान और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि प्रिंस खान के अन्य सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.