Dhanbad News: झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के फूसबंगला कंगाली पट्टी में रविवार की देर रात एक शादी समारोह में पुरानी रंजिश को लेकर अजीमुद्दीन कंगाली व राजू कंगाली के परिजनों के बीच मारपीट हो गयी, जिसमें जमकर लाठी, डंडे व ईंट के टुकड़े फेंके गये. घटना में अजीमुद्दीन कंगाली, राजू कंगाली, माला कंगाली, साहिल कंगाली बुरी तरह घायल हो गये. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए चासनाला सीएचसी भेज दिया, जहां से चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. दोनों पक्षों ने जोड़ापोखर थाना में शिकायत की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की देर रात हुंडा कंगाली की पुत्री व पड़ोस के रहने वाले इंदन कंगाली के पुत्र के बीच शादी समारोह था. उसमें कंगाली पट्टी के सभी लोग आमंत्रित थे. हुंडा कंगाली का कहना है कि उसने अपनी पुत्री की शादी में दामाद को बुलेट मोटरसाइकिल दहेज में दी थी. उसे भी मारपीट के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. जोड़ापोखर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Dhanbad News: शादी समारोह में दो पक्षों में भिड़ंत, कई घायल
Dhanbad News: झरिया के फूसबंगला कंगाली पट्टी में हुई घटना

Dhanbad News: शादी समारोह में दो पक्षों में भिड़ंत, कई घायल