Dhanbad News: वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत नाजुक

Dhanbad News: धैया में कोरंगा बस्ती के समीप हुई घटना, वाहन व बाइक जब्त

Dhanbad News: धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत धैया के कोरंगा बस्ती के समीप शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने पीछे से एक बाइक को जोरदार धक्का मार दिया. घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों भौंरा निवासी प्रेम साव व सौरभ कुमार को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच पहुंचाया गया. दोनों युवक एक ही बाइक पर जा रहे थे. इसी दौरान कोरंगा बस्ती के पास पीछे से आ रहे मालवाहक (जेएच 10 डीइ 8977) ने धक्का मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गये.

लोगों ने मालवाहक के चालक को पकड़ा

हादसे के बाद मालवाहक चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पक़ड़ दिया. इसके बाद धनबाद थाना की पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने वाहन व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है.

घायल प्रेम साव रिम्स रेफर

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को ऑटो से एसएनएमएमसीएच ले जाया गया. चिकित्सकों के अनुसार प्रेम साव की हालत गंभीर बतायी जा रही थी. सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है. उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं सौरव कुमार का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >