धनसार चौक के पास टाइल्स दुकान से बीस लाख रुपये चोरी

धनसार चौक के पास स्थित न्यू टाइल्स नामक एक प्रतिष्ठान से मंगलवार की देर रात चोरों ने बीस लाख रुपये नकद चुरा लिये.

धनसार.

धनसार चौक के पास स्थित न्यू टाइल्स नामक एक प्रतिष्ठान से मंगलवार की देर रात चोरों ने बीस लाख रुपये नकद चुरा लिये. इस संबंध में शोरूम के मैनेजर राजकुमार अग्रवाल ने धनसार थाना में लिखित शिकायत की है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात दुकान बंदकर सभी घर चले गये थे. बुधवार की सुबह आने पर देखा कि कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ है. इसमें रखे लगभग बीस लाख रुपये गायब थे. जब दुकान के कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला कि दुकान के पीछे से चोर अंदर घुसे थे. माना जा रहा है कि चाेरों ने पहले सीढ़ी आदि लगाकर दुकान की लोहे की खिड़की काट दी. इसके बाद वहां से अंदर प्रवेश कर काउंटर में रखे रुपये चुराकर लेकर उसी रास्ते से निकल गए. पुलिस को भी उक्त सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिया गया है. इसमें चोर का चेहरा दिख रहा है. पुलिस ने शोरूम जाकर भी मामले की छानबीन की. इधर धनसार थाना प्रभारी ने मनोज पांडे बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा कैद हो गया है. चोरों की पहचान के लिए मुखबिरों को लगा दिया है. इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच- पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >