- बीसीसीएल : माइनिंग संभाग के सात अधिकारियों का तबादला रुका

नौ अप्रैल को बीसीसीएल के तीन चीफ मैनेजर, तीन सीनियर मैनेजर व एक मैनेजर का हुआ था तबादला

वरीय संवाददाता, धनबाद,

बीसीसीएल उच्च प्रबंधन ने माइनिंग संभाग के सात अधिकारियों के तबादले पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. इस आलोक में जारी अधिसूचना के मुताबिक नौ अप्रैल को माइनिंग संभाग के तीन चीफ मैनेजर, तीन सीनियर मैनेजर व एक मैनेजर का तबादला कर दिया गया था. इसे रोक दिया गया है. बता दें कि कतरास एरिया के एजीएम सह एकेडब्ल्यूएमसी प्रोजेक्ट ऑफिसर सतेंद्र कुमार का तबादला कंपनी मुख्यालय कोयला भवन में किया गया था. उनकी जगह पर गोविंदपुर एरिया के सेफ्टी ऑफिसर यूके सिंह को कतरास एरिया का एजीएम बनाया गया है. वहीं कतरास एरिया के सेफ्टी ऑफिसर संजय कुमार को कतरास एरिया के एएसजीकेसीसी कोलियरी का पीओ व कतरास एरिया के एजीकेसीसी के पीओ सह सीनियर मैनेजर मोहन मुरारी को एकेडब्ल्यूएमसी का पीओ बनाया गया था. कतरास एरिया के सलानपुर कोलियरी के पीओ सह सीनियर मैनेजर इलियास अंसारी को कतरास एरिया का सेफ्टी ऑफिसर व सीनियर मैनेजर सह एजीकेसीसी कोलियरी के मैनेजर हरेंद्र सिंह का तबादला कतरास एरिया में किया गया था. इसके अलावा कतरास एरिया के सलानपुर कोलियरी के मैनेजर चंद्र प्रकाश का तबादला कर कतरास एरिया के एएसजीकेसीसी कोलियरी का मैनेजर बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >