चेक फाड़ा, डील रद्द हुई; तीन घंटे बाद खाते से उड़ गये एक करोड़

धनबाद में व्यवसायी के साथ बड़ी धोखाधड़ी, फाड़े गए चेक से एक करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

धनबाद थानांतर्गत हीरापुर निवासी व्यवसायी गंगेश के साथ बैंक चेक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. डील नहीं होने के बाद व्यवसायी ने चेक को फाड़कर फेंक दिया था. इसके करीब तीन घंटे बाद उन्हें पता चला कि उसी चेक से वाराणसी के एक बैंक के जरिये एक करोड़ रु का ट्रांजेक्शन हो गया.

कारोबार के सिलसिले में मिले थे

घटना की जानकारी मिलते ही व्यवसायी के होश उड़ गये. भुक्तभोगी गंगेश ने बताया कि गुरुवार को वह एक कारोबारी डील के सिलसिले में कुछ लोगों से मिले थे. डील को लेकर बात नहीं बनी. इसके बाद उन्होंने अपने बैंक का चेक कैंसिल किया और उसे फाड़कर संबंधित व्यक्ति के सामने ही फेंक दिया. उनका कहना है कि इसके बावजूद कुछ घंटे बाद उसी चेक से बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिली.

75 लाख रु हुआ होल्ड, 25 लाख की निकासी

जानकारी मिलने के बाद बैंक की ओर से तत्काल कार्रवाई की गयी. किसी तरह एक करोड़ रु में से 75 लाख रु को होल्ड कराया जा सका. हालांकि 25 लाख रु की निकासी हो गयी. इस बाबत सरायढेला थाना में भुक्तभोगी गंगेश की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में कमल किशोर सिंह, ओम कुमार, प्रभात कुमार, रिषभ कुमार, हीतेश कुमार मिश्रा, बैंक के स्टॉफ व अन्य को आरोपी बनाया गया है.

ग्राहक सत्यापन को लेकर बैंक से नहीं आया कॉल

RBI के दिशा-निर्देशों में बड़े और संदिग्ध चेक लेन-देन पर बैंकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और जरूरत पड़ने पर खाताधारक से फोन पर पुष्टि लेने की व्यवस्था करने की बात कही गयी है. वहीं ₹2 लाख से अधिक के चेक की अतिरिक्त जांच और ₹5 लाख से अधिक के चेक पर कई स्तरों पर जांच जैसे सुरक्षा उपायों का भी उल्लेख है. ऐसे में गंगेश के खाते से एक करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन होने के बावजूद बैंक की ओर से कोई फोन या पुष्टि प्रक्रिया नहीं अपनाये जाने का आरोप मामले को और गंभीर बनाता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj ambasta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >