कोल इंडिया ने बांटे 3.34 लाख मास्क

धनबाद : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों ने कोयला खदानों और आसपास के क्षेत्रों में 3.34 लाख से अधिक मास्क बांटे हैं. कोल इंडिया की सहायक कंपनी इसीएल ने सर्वाधिक 76.36 हजार मास्क बांटे हैं. यह जानकारी कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को […]

धनबाद : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों ने कोयला खदानों और आसपास के क्षेत्रों में 3.34 लाख से अधिक मास्क बांटे हैं. कोल इंडिया की सहायक कंपनी इसीएल ने सर्वाधिक 76.36 हजार मास्क बांटे हैं. यह जानकारी कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को अपने फ़ेसबुक पर पोस्ट कर दी है. मंत्री श्री जोशी ने कहा कि कोविड-19 से लड़ाई में कोल इंडिया देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में इस महामारी से बचने की जागरूकता फैलाने से लेकर स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण तक समन्वय एवं सक्रियता के साथ महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. कहा कि हमारी इन छोटी-बड़ी कोशिशों से ही कोरोना हारेगा और मानवता जीतेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >