Dhanbad News : अवैध बालू लदे तीन हाइवा जब्त, किसी में नंबर नहीं है अंकित

Dhanbad News : अवैध बालू लदे तीन हाइवा जब्त, किसी में नंबर नहीं है अंकित

Dhanbad News : जीटी रोड से बालू तस्करी की सूचना पर सोमवार को निरसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने छापेमारी कर अवैध बालू लोड तीन हाइवा जप्त किया. इस संबंध में पुलिस हाइवा में लोड बालू से संबंधित कागजात की जांच कर प्राथमिक की दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि सोमवार को जीटी रोड पर छापेमारी अभियान चलाया गया, जहां अवैध बालू लोड तीन हाइवा को पकड़ा गया है. उसमें एक भी हाइवा में नंबर अंकित नहीं है. कागजात की जांच के बाद तीनों वाहन मालिक एवं उसके चालक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >