Dhanbad News : सिनीडीह खदान के समीप स्टोर रूम में हजारों के पार्टस-पुर्जे की चोरी

Dhanbad News : सिनीडीह खदान के समीप स्टोर रूम में हजारों के पार्टस-पुर्जे की चोरी

Dhanbad News : बीसीसीएल महेशपुर कोलियरी की सिनीडीह खदान के समीप स्टोर रूम में बुधवार की रात्रि चोरों ने सेंधमारी कर हजारों रुपये के पार्ट्स-पुर्जों की चोरी कर ली. मामले की जानकारी होने पर कोलियरी गार्ड ने प्रबंधन को चोरी की घटना की जानकारी दी. इस संबंध में महेशपुर प्रबंधन ने शिकायत मधुबन पुलिस को दी है. बताया जाता है कि चोर स्टोर रूम से मशीनरी टब ब्लॉक, फैन कुली सहित अन्य पार्ट्स पुर्जे ले भागे हैं. विदित हो कि सिनीडीह क्षेत्र में चोरों का एक गिरोह सक्रिय है, जो आये दिन महेशपुर कोलियरी, खरखरी कोलियरी व उत्खनन कर्मशाला सिनीडीह से लोहे के पार्ट्स पुर्जे की चोरी कर अन्यत्र जगह खपायी जाती है. उत्खनन कर्मशाला सिनीडीह में सीसीटीवी कैमरा व सीआइएसएफ जवान की तैनाती के बाद भी छोटे बड़े वाहनों के पार्ट्स पुर्जे बाउंड्रीवॉल से टपाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >