Dhanbad News: बाबा साहेब को बार-बार अपमानित करने वाले लगा रहे संविधान बदलने का आरोप : बाबूलाल

Dhanbad News: बाबा साहेब को बार-बार अपमानित करने वाले लगा रहे संविधान बदलने का आरोप : बाबूलाल

Dhanbad News: भाजपा धनबाद महानगर की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को झरिया अग्रवाल धर्मशाला में संगोष्ठी आयोजित की. अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की. संचालन धनेश्वर महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन रामजीत भुइयां ने किया. मुख्य अतिथि राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें संविधान के रूप में जो अमूल्य धरोहर दी है, वह सामाजिक न्याय व समरसता की रीढ़ है. भाजपा ने सदैव उनके विचारों को लागू करने में अग्रणी भूमिका निभायी है. पंच तीर्थों का विकास, वंचित वर्गों के लिए योजनाओं की प्राथमिकता, शिक्षा और समानता की दिशा में ठोस कार्य, ये सब भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं. विपक्ष ने केवल उनके नाम का उपयोग कर राजनीतिक लाभ उठाया है.

बाबा साहेब का जीवन प्रेरणादायी : ढुलू

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्षशील और प्रेरणादायी रहा है. उन्होंने हमें सिखाया कि अधिकार मांगने से नहीं, आत्मबल और शिक्षा से मिलते हैं. भाजपा ने हर वर्ग को उसका हक देने की दिशा में सशक्त कदम उठाये हैं.

न्याय और समानता का संदेश आज भी प्रासंगिक : राज सिन्हा

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि डॉ आंबेडकर का संविधान के माध्यम से दिया गया समानता और न्याय का संदेश आज की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल है. भाजपा उनके विचारों को धरातल पर उतार रही है.

महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया : रागिनी

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने की जो पहल की, आज भाजपा सरकार उसे सशक्त नारी की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ा रही है.

ये भी थे मौजूद

प्रदेश सचिव सरोज कुमार सिंह, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी सुनीता दास, मानस प्रसून, ध्रुव हरि, विष्णु त्रिपाठी, योगेंद्र यादव, अजय निषाद, महेश पासवान, शेखर सिंह, पंकज सिन्हा, राज किशोर जेना, रीता यादव, नित्यानंद मंडल, स्वरूप भट्टाचार्य, तमाल राय, विभा सिंह, अवधेश साव, सनी रवानी, संजय कुशवाहा, रंजीत रवानी, राजाराम दत्ता, अर्जुन निषाद, बच्चा गिरी, कार्तिक महतो, दिनेश रवानी, सूर्यदेव मिश्रा, ममता देवी, श्रवण राम, अनिल शर्मा, रोहित विद, अरुण वर्णवाल, अरुण गोस्वामी, गणेश साहू, अरिंदम बनर्जी, शिवांश श्रीवास्तव, दिलीप आडवाणी, मनोज प्रसाद आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >