Dhanbad News : अवैध कनेक्शन लेने वालों पर जुर्माना लगाये जाने से घेराव

Dhanbad News : अवैध कनेक्शन लेने वालों पर जुर्माना लगाये जाने से घेराव

Dhanbad News : चिरकुंडा नप प्रशासन द्वारा वार्ड संख्या 14 व 15 में मंगलवार को अवैध पानी कनेक्शन के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान चार हजार (4000) रुपये जुर्माना लगाने और मंदिर का पानी कनेक्शन बंद करने के खिलाफ पूर्व उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने बुधवार सुबह दस बजे नप कार्यालय का घेराव किया. उसके बाद सभी धरना पर बैठ गये. शुरुआत में किसी भी कर्मी को कार्यालय में घुसने नहीं दिया गया, लेकिन कुछ देर बाद कर्मी कार्यालय गये.

क्या है मामला :

बताया जाता है कि लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था. एई अंकित पराशर धरना पर बैठी महिलाओं व पूर्व उपाध्यक्ष से बात कर समस्या समाधन निकाला. उसके बाद लगभग डेढ़ बजे दिन में धरना समाप्त हुआ. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि सत्ताधारी दल के नेताओं के इशारे पर नप प्रशासन गरीबों, पिछड़ों व दलितों को प्रताड़ित कर रहा है. कहा कि जहां अभियान चलाया कर दंडात्मक कार्रवाई के तौर पर चार हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. अभियान चलाने से पूर्व न ही नोटिस दिया गया और न ही कनेक्शन को रेगुलराइज करने के लिए शिविर लगाया गया. इस संबंध में एई अंकित पराशर ने कहा कि कैंप नहीं लगाया गया था, लेकिन माइकिंग करायी गयी थी. कनेक्शन और रेगुलराइज करने को लेकर शिविर लगाया जायेगा. हर हाल में विधिवत कनेक्शन लेकर ही पानी लेना होगा. मौके पर सुनीता देवी, पप्पू सिंह, इरफान अहमद खान, राजेश शर्मा, मदन शर्मा, मीठू सिंह, पूनम शर्मा, रत्नेश सिंह, नंदलाल, आजाद खान, पिंकी देवी, शमीमा खातून, इशरत बानो, प्रीति शर्मा, कृष्णा साव, शमशेर अली खान, वसंत शर्मा, अभय सिंह, संजय जगदला, राजू शर्मा, नवनीत श्रीवास्तव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >