निरसा. पंचेत ओपी क्षेत्र के लूचीबाद में एक महिला के साथ हुई छेड़खानी के मामले में तीसरा शिकायत पंचेत ओपी में की गयी है. 13 जून को पीड़िता ने सोनू सिंह, अजीत सिंह, चंदन सिंह, शांतनु तुरी, सनी बनर्जी, कमल राउत सहित अन्य के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाया था. दूसरी शिकायत कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध उत्खनन को कर की थी. वहीं तीसरी शिकायत 15 जून को सोनू कुमार सिंह नामक युवक ने पुलिस से की है. उन्होंने कहा है कि करणी सेना संगठन का एग्यारकुंड प्रखंड का अध्यक्ष हूं. सेना के सदस्य अमित कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि लूचीबाग में कुछ लोगों द्वारा जंगल में अवैध खनन किया जा रहा है. सूचना पर 13 जून की रात वहां पहुंचा तो देखा कि अवैध कोयला ट्रक पर लोड किया जा रहा है. इस दौरान आरोपियों ने हमला कर दिया. इस घटना में दिनू, रिंकू, सुब्रतो, बिट्टू, सुनील सहित 20- 25 लोग शामिल हैं. मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन छीन ली. अमित कुमार सिंह भी घायल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
