Dhanbad News : मोहलबनी में ज्वेलरी दुकान से दो लाख के आभूषण ले भागे चोर

Dhanbad News : मोहलबनी में ज्वेलरी दुकान से दो लाख के आभूषण ले भागे चोर

Dhanbad News : सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी बिरसा पुल के समीप स्थित दिलीप ज्वेलर्स दुकान की छत का एसबेस्टस शीट तोड़ कर चोरों ने सोने-चांदी के करीब दो लाख के आभूषण चुरा लिये. दुकान संचालक भौंरा बाजार निवासी शंभु कुमार वर्मा ने बताया कि वह रविवार की शाम दुकान बंद कर अपने घर चला गया था. सोमवार को पत्नी को डॉक्टर से जांच कराने के लिए धनबाद गया हुआ था. लौटने में देर हो जाने के कारण दुकान नहीं खोली. मंगलवार को दुकान खोला तो देखा कि दुकान में बारिश का पानी भरा हुआ है. एसबेस्टस शीट टूटी हुई है. काउंटर में रखे सोना-चांदी के आभूषण गायब मिले. अन्य सामान बिखरे पड़े थे. उसके बाद सुदामडीह पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.

सीसीटीवी खंगालने में जुटी है पुलिस

पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की. दुकान के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पुलिस खंगालने में जुटी है. दुकान संचालक के अनुसार दुकान से लगभग दो लाख के आभूषण की चोरी हुई है. उनमें करीब डेढ किलो चांदी के बने आभूषणों में पायल, चेन, बिछिया, ब्रासलेट, बच्चों का बाला आदि सामान वहीं एक डब्बा में रखे करीब 8 ग्राम वजन के सोने के कई बेसर आदि सामान गायब हैं. इस संबंध में सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >