Dhanbad News : चोरों ने पांच घरों का ताला तोड़ा, एक ही परिवार के तीन कमरों से नगदी समेत छह लाख के गहने ले भागे

Dhanbad News : चोरों ने पांच घरों का ताला तोड़ा, एक ही परिवार के तीन कमरों से नगदी समेत छह लाख के गहने ले भागे

महुदा थाना अंतर्गत तारगा बस्ती में सोमवार की रात अपराधियों ने गांव के तीन घरों का ताला तोड़ा. उनमें छोटेलाल नापित व किष्टो कुम्हार के घर से तो उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा, परंतु एक घर में एक ही परिवार के तीन भाइयों के कमरों का ताला तोड़कर लगभग दो लाख नगद व चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात ले भागे. चोरी गये जेवरातों में सोने का हार, चेन, अंगुठी, कानबाली व चांदी के पायल आदि शामिल हैं. एक भाई के कमरे से सूटकेस में रखी कीमती साड़ियां भी चुरायी गयी. सुबह जब चारो भाई जागे, तो सभी के कमरे की छिटकनी बाहर से बंद थी. थोड़ी दूरी पर पुराने घर में रह रहे एक भाई लालू नापित को फोन से बुलाकर दरवाजा खुलवाया, तो वे बाहर निकले. बाहर निकलने पर पता चला कि सभी के बंद कमरों का ताला टूटा हुआ है और नगदी व जेवरात गायब है. इस संबंध में तारू नापित ने महुदा थाना में शिकायत की है. उन्होंने बताया कि वे भाई राजू नापित, बाबूलाल नापित एवं भतीजा विष्णु नापित अपने कमरों में ताला मारकर दूसरे कमरों में सो गये. सुबह भाई के दरवाजा खोलने पर बाहर निकले तो देखा कि सभी ताले टूटे हुए हैं. जांच की, तो पता चला कि अलमारी तोड़कर 70 हजार नगद व 60 हजार का सोने-चांदी के जेवरात, राजू नापित के कमरे से एक लाख 10 हजार नगद व 2 लाख 50 हजार के जेवरात, भतीजा विष्णु कुमार के कमरे से 40 हजार रुपये का जेवरात गायब है. सभी कमरों का बड़ा बक्सा (ट्रंक) का ताला भी दूटा है और पलंग पर सारा सामान बिखरा पड़ा है.

सीसीटीवी की होगी जांच

गांव के ही एक व्यक्ति के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि रात ने एक से 2 बजे के बीच दो बाइक में चार अपराधी पहुंचे थे. सभी का मुंह गमछा से बंधा हुआ था. इस संबंध में थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है. अपराधी जल्द गिरफ्तार होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >