Dhanbad News: पावर कट के कारण झरिया में नहीं हुई जलापूर्ति, आज पानी मिलने की संभावना

Dhanbad News: पावर कट के कारण झरिया में नहीं हुई जलापूर्ति, आज पानी मिलने की संभावना

Dhanbad News: जामाडोबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली बाधित होने से सोमवार को झरिया शहर में जलापूर्ति ठप रही. उससे लोगों को कुआं व अन्य स्थानों से पानी लाकर घरेलू काम-काज करना पड़ा. बताते है कि रविवार को डीवीसी से पावर ब्रेकडाउन होने से रात 12.30 बजे बिजली बहाल हुई थी. उससे जामाडोबा ट्रीटमेंट प्लांट के 12 व 9 एमजीडी प्लांट में जल भंडारण कार्य बाधित रहा. उससे सोमवार को जलापूर्ति नहीं हो सकी. हालांकि सुबह करीब सात बजे 12 व 9 एमजीडी प्लांट में जल भंडारण गृह में भंडारण कार्य शुरू कर दिया गया है, जो सप्लाई के लिए नाकाफी है. संभावना है कि मंगलवार की सुबह झरिया शहर की करीब एक लाख की आबादी को पेयजल की सप्लाई की जायेगी. इधर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कनीय अभियंता आशुतोष राणा का कहना है कि बिजली कटने से जलापूर्ति बाधित थी. सुबह सात बजे से जल भंडारण कार्य शुरू किया गया है. झरिया व आसपास में मंगलवार को जलापूर्ति की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >