Dhanbad News: भौंरा छह नंबर में गोफ से लोगों को कोई खतरा नहीं

Dhanbad News: जीएम के आदेश के बाद अधिकारियों की टीम ने की जांच

Dhanbad News: बीसीसीएल की पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा छह नंबर मुहल्ला स्थित विजय रवानी के घर के दरवाजा के समीप तीन मार्च को भू-धंसान के साथ गोफ हो गया था, जिसकी प्रबंधन द्वारा बालू व पानी डालकर भराई करायी गयी थी. लेकिन गोफ होने के बाद से भयभीत लोगों ने सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच कर गोफ के कारणों की जांच को लेकर हंगामा किया था. उसके बाद क्षेत्र के महाप्रबंधक टी पासवान ने सेफ्टी, पर्सनल व प्लानिंग विभाग के अधिकारियों की एक टीम गठित कर मंगलवार को गोफ स्थल की जांच करने के लिए भेजा. टीम में शामिल एरिया सेफ्टी मैनेजर प्रताप ए सिंधे, एरिया पर्सनल मैनेजर सुधांशु महाजन, एरिया प्लानिंग मैनेजर भरत वैष्णव, भौंरा कोलियरी सेफ्टी ऑफिसर अनोज मंडल व सुपरवाइजर संजय कुमार महतो ने गोफ स्थल पहुंच कर जांच की. मोहल्ला के लोगों से बातचीत की.

जमीन पर दरार पड़ने पर तुरंत दें सूचना

अधिकारियों ने लोगों से कहा कि पुरानी खदान की गैलरी गैलरी पिलर का ऊपरी सतह खिसकने के कारण जमीन धंसी होगी, जिसे पानी बालू डालकर भराई की गयी. अभी स्थिति सामान्य है, चिंता की कोई बात नहीं है. एरिया सेफ्टी मैनेजर प्रताप ए सिंधे ने लोगों को आश्वस्त किया कि उक्त स्थल की सप्ताह में तीन बार टीम जांच करेगी. जमीन में कोई दरार मिलती है, तो तुरंत इसकी सूचना प्रबंधन को दें, त्वरित कार्रवाई की जायेगी. मौके पर कोलफील्ड बचाओ समिति के रितेश गुप्ता, विजय रवानी, मनीष पांडेय, श्रवण कुमार, गोरे यादव, बच्चू रवानी, जीतू यादव, कारू यादव, आशिफ अंसारी, दानिश, विक्की कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >