धनबाद: मेमको मोड़ पुलिस पोस्ट के बगल जूस दुकान का ताला टूटा, नकदी समेत लाखों का सामान पार

धनबाद के मेमको मोड़ पर स्थित पुलिस पोस्ट के बगल में एक जूस और मिठाई की दुकान में देर रात लाखों की चोरी हुई. चोर नकदी, जूस बनाने की मशीन और बर्तन समेत अन्य सामान ले गए. इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

धनबाद. मेमको मोड़ स्थित पुलिस पोस्ट के ठीक बगल जूस और मिठाई की दुकान में शनिवार देर रात चोरी हो गयी. अज्ञात चोर दुकान से करीब 20 हजार रुपये नकद, जूस बनाने की मशीन, बड़े बर्तन समेत अन्य सामान ले गये. दुकानदार के अनुसार, चोरी गये सामान की कुल कीमत लाखों रुपये है. पुलिस पोस्ट के समीप हुई चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

खरीदारी के लिए रखे थे 20 हजार रुपये

दुकान मालिक गोपी कुमार खेदू रक्षिक के अनुसार, शनिवार रात दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गये थे. अगले दिन दुकान के लिए सामान खरीदने के उद्देश्य से करीब 20 हजार रुपये नकद दुकान में रखे थे. उनके अनुसार, रात करीब दो बजे अज्ञात चोर दुकान में घुसे और नकदी के साथ जूस मशीन, बड़े बर्तन तथा अन्य सामान लेकर फरार हो गये.

ये भी पढ़ें: बाघमारा कोयलांचल में 36 घंटे बाद आई बिजली 2 घंटे में फिर गुल, जानें 50 हजार आबादी क्यों है बेहाल

रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो सामान बिखरा मिला. इसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई. दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

जूस मशीन और बर्तन चोरी होने से काम प्रभावित

दुकानदार के अनुसार, चोर रोजमर्रा के सामान के साथ जूस बनाने की मशीन और बड़े बर्तन भी ले गये. इससे दुकान का काम प्रभावित हुआ है. उन्होंने चोरी गये सामान की कीमत लाखों रुपये होने की बात कही है.

मेमको मोड़ शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल है. ऐसे में पुलिस पोस्ट के ठीक बगल दुकान में चोरी होने से रात की सुरक्षा और पुलिस गश्ती को लेकर सवाल उठ रहे हैं. आसपास के दुकानदारों ने रात में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान का प्रयास कर रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और चोरी के बाद वे किस रास्ते से फरार हुए.

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान होने के बाद ही घटना में शामिल लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: केंदुआ-राजपूत बस्ती सड़क विवाद: विधायक राज सिन्हा ने बीसीसीएल को क्यों दिया 3 दिन का अल्टीमेटम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >