Dhanbad News: योजनाओं के कार्यों की धरातल पर होगी जांच

मई से अगस्त तक जिलेभर में चलेगा समीक्षा अभियान

जिले में सरकारी योजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और विकास कार्यों की निगरानी को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन ने मई से अगस्त 2026 तक का विस्तृत भ्रमण एवं समीक्षा कार्यक्रम जारी किया है. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों व अंचलों में विभागवार बैठकें होंगी. उपायुक्त संबंधित विभागों की समीक्षा कर अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देंगे. जारी कार्यक्रम के अनुसार आठ जून को गोविंदपुर प्रखंड सभागार में पर्यटन, खेलकूद, आपदा प्रबंधन और पेयजलापूर्ति से संबंधित बैठक होगी. 16 को बलियापुर में आपूर्ति विभाग, 24 को टुंडी में समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा होगी. वहीं दो जुलाई को पूर्वी टुंडी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा 10 जुलाई को केलियासोल में कृषि, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य और भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक होगी.

स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष फोकस

उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विशेष गंभीरता दिखायी है. इसके तहत आठ अगस्त को झरिया अंचल सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक होगी. इसमें सिविल सर्जन, पीएचसी एवं सीएचसी प्रभारी, स्वास्थ्य अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

पंचायत स्तर पर होगी योजनाओं की जांच

भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिला स्तर की पांच निरीक्षण टीम का गठन किया गया है. ये टीमें संबंधित प्रखंड के पंचायत क्षेत्रों में जाकर सरकारी योजनाओं, संस्थानों और विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगी और अपराह्न दो बजे तक उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपेगी.

राजस्व और विकास कार्यों की अलग-अलग होगी समीक्षा

हर भ्रमण दिवस पर अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक राजस्व और विकास से संबंधित अलग-अलग समीक्षा बैठक होंगी. राजस्व की बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त करेंगे, जबकि विकास कार्यों की समीक्षा उप विकास आयुक्त करेंगे. सभी बीडीओ, सीओ और संबंधित अधिकारियों को अद्यतन प्रतिवेदन के साथ बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >