एसएनएमएमसीएच में भर्ती मरीज का मोबाइल चोरी

एक माह में कई लोगों ने प्रबंधन के समक्ष दर्ज करायी मोबाइल चोरी होने की शिकायत

वरीय संवाददाता, धनबाद,

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती मरीजों के माेबाइल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही. आये दिन अस्पताल में भर्ती मरीजों का मोबाइल चोरी होने की शिकायतें प्रबंधन के पास पहुंच रही हैं. ताजा मामला कलियासोल निवासी तपस कुमार मंडल के साथ घटित हुआ. वह पिछले चार दिनों से अस्पताल के इएनटी विभाग में भर्ती हैं. शुक्रवार की रात बेड के पास मोबाइल रखा था. शनिवार सुबह आंख खुली को मोबाइल नहीं था. काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिला. बाद में अस्पताल पहुंचे पिता अबीर मंडल ने मोबाइल चोरी होने की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की है. बता दें कि वर्तमान में अस्पताल में सुरक्षा में तैनात होमगार्ड की संख्या में कटौती कर दी गयी है. ऐसे में कई वार्डों में रात के वक्त सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. इसी का फायदा उठाकर चोरों का गिरोह अस्पताल परिसर में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है. हाल के कुछ दिनों में अस्पताल में भर्ती कई मरीजों का मोबाइल चोरी हो चुका है.

यह भी पढ़ें

30 टन कोयला लदा जब्त ट्रक लेकर फरार हुआ चालक

पुटकी.

भागाबांध ओपी क्षेत्र के बरारी कोक में शुक्रवार की देर रात डीएसपी (विधि- व्यवस्था) दीपक कुमार ने छापेमारी कर 30 टन कोयला लदा एक ट्रक जब्त किया. पुलिस के पहुंचते ही तस्कर भाग निकले. डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि बड़े पैमाने पर वहां लगातार कोयला का अवैध कारोबार हो रहा है. जब्त ट्रक को भागाबांध ओपी पुलिस को सौंप दिया गया. वहीं भागाबांध ओपी पुलिस के हिरासत में लिये जाने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस हिरासत से ट्रक लेकर भाग जाना कई सवाल खड़े हो रहे हैं. यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. मामले में भागाबांध पुलिस कोयला तस्करी और जब्त ट्रक लेकर भागने के मामले में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करने जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >